HaridwarUttarakhand

हरिद्वार में पंजाबी समाज के 26वें लोहड़ी समारोह में राज्यपाल गुरमीत सिंह ने की शिरकत

हरिद्वार में पंजाबी समाज द्वारा आयोजित 26वें लोहड़ी कार्यक्रम में उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (से नि) गुरमीत सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर कार्यक्रम स्थल पर पंजाबी संस्कृति की झलक देखने को मिली और पारंपरिक लोकगीतों व नृत्य के साथ लोहड़ी पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

राज्यपाल ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए लोहड़ी पर्व की महत्ता पर प्रकाश डाला और कहा कि यह पर्व भाईचारे, सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक एकता का प्रतीक है। उन्होंने पंजाबी समाज के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि समाज ने देश के विकास में हर क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

कार्यक्रम के दौरान राज्यपाल ने आयोजकों को इस सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएँ दीं और प्रदेश में विभिन्न समुदायों द्वारा अपनी-अपनी सांस्कृतिक परंपराओं को जीवंत बनाए रखने के प्रयासों की प्रशंसा की। समारोह में बड़ी संख्या में पंजाबी समाज के लोग, गणमान्य नागरिक एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Back to top button