- Knowledge is power
- The Future Of Possible
- Hibs and Ross County fans on final
- Tip of the day: That man again
- Hibs and Ross County fans on final
- Spieth in danger of missing cut
पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर बीजेपी ने पूरे प्रदेश में बूथ स्तर पर सदस्यता अभियान की शुरुआत की। सीएम योगी ने पं. दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी दृष्टि व विजन के कारण गांव, गरीब, किसान व महिलाएं राजनीतिक दलों के एजेंडे के हिस्से बने। आर्थिक प्रगति का पैमाना ऊंचे पायदान पर नहीं, बल्कि सबसे नीचे पायदान पर खड़े व्यक्ति के माध्यम से की जानी चाहिए।
सीएम योगी ने कहा कि महिलाओं को स्वावलंबन के पथ पर अग्रसर करने की दृष्टि है और उस तबके लिए सहानुभूति है। हर हाथ को काम, हर खेत को पानी उनका उद्घोष था। वे कहते थे कि आर्थिक प्रगति का पैमाना ऊंचे पायदान पर नहीं, बल्कि सबसे नीचे पायदान पर खड़े व्यक्ति के माध्यम से की जानी चाहिए। 70 वर्ष पहले पं. दीनदयाल उपाध्याय ने भारतीय राजनीति को जो दृष्टि दी थी, वह आज भी प्रासंगिक बनी है।
सीएम योगी ने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय के प्रणेता, महान चिंतक, विचारक और भारतीय जनसंघ के संस्थापकों में से एक थे। उनकी दृष्टि व विजन के कारण गांव, गरीब, किसान व महिलाएं राजनीतिक दलों के एजेंडे के हिस्से बने। पं. दीनदयाल उपाध्याय ने 60-70 वर्ष पहले विचारों के माध्यम से भारतीय राजनीति को जो जीवनदृष्टि दी, उनका चिंतन-मनन आज भी न केवल भारतीय लोकतंत्र, बल्कि राजनीतिक दलों द्वारा प्रारंभ किए गए विभिन्न कार्यक्रमों में देखने को मिलता है।



