अन्यकरियर

बड़ा भाई DSP तो छोटी भला क्यों रहे पीछे, अब बनेगी IAS; न कोचिंग ना ट्यूशन, जज्बे से मिली कामयाबी

Story Highlights
  • Knowledge is power
  • The Future Of Possible
  • Hibs and Ross County fans on final
  • Tip of the day: That man again
  • Hibs and Ross County fans on final
  • Spieth in danger of missing cut

भाई डीएसपी था तो बहन को भी वैसा ही बनने की आकांक्षा थी. एक बार असफल रहीं, लेकिन दूसरी बार में अपना लक्ष्य हासिल कर ही लिया. जिद ये थी कि ना कोचिंग करनी है और ना ही किसी से ट्यूशन लेनी है. आज भोपाल की इस बेटी पर न सिर्फ परिवार के सदस्य बल्कि पूरा प्रदेश नाज कर रहा है.

सिविल सेवा परीक्षा में मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की पल्लवी मिश्रा ने अपना झंडा बुलंद किया है. उन्हें इस परीक्षा में 73वी रैंक मिली. इस बड़ी उपलब्धि को हासिल करने के बाद पल्लवी मिश्रा ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि उन्हें पूरा विश्वास था कि उनका चयन सिविल सर्विसेज के परीक्षा में होगा. पल्लवी मिश्रा भोपाल के कार्मेल कान्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल से पढ़ी है. उन्होंने दूसरे अटेम्प्ट में ही यूपीएससी का एग्जाम क्लियर कर लिया है. आपको बता दें कि सबसे खास बात यह है कि उन्होंने बिना किसी कोचिंग के मदद से ये कीर्तिमान अपने नाम किया.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button