India News (इंडिया न्यूज), Samsung Galaxy M55s 5G: सैमसंग ने चीनी कंपनियों की टेंशन बढ़ा दी है। कंपनी ने भारत में अपना सस्ता स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है, जो 50MP सेल्फी कैमरा, 5000mAh बैटरी जैसे दमदार फीचर्स के साथ आता है। सैमसंग ने इस स्मार्टफोन को Galaxy M55s 5G के नाम से पेश किया है। इससे पहले सैमसंग ने इस सीरीज में Galaxy M55 5G लॉन्च किया है। साउथ कोरियन कंपनी का यह फोन 26 सितंबर से शुरू होने वाली सेल में ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon पर उपलब्ध कराया जाएगा।
क्या है इस फोन की कीमत?
सैमसंग ने इस फोन को सिंगल स्टोरेज वेरिएंट 8GB RAM + 256GB में लॉन्च किया है। फोन की कीमत 19,999 रुपये है। इस फोन को आप दो कलर ऑप्शन थंडर ब्लैक और कोरल ग्रीन में खरीद सकते हैं। कंपनी इस फोन की खरीद पर 2,000 रुपये का बैंक डिस्काउंट दे रही है। 26 सितंबर को इस फोन को 17,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा।



