Gemini Live AI: दिग्गज कंपनी Google ने हाल ही में अपना Made By Google इवेंट आयोजित किया। इस इवेंट में कंपनी ने नई Google Pixel 9 सीरीज को लॉन्च किया। इस सीरीज में एक फोल्डेबल फोन समेत कुल 4 स्मार्टफोन लॉन्च किए गए हैं। Google ने इस इवेंट में Google Gemini AI का अपग्रेडेड वर्जन भी मार्केट में उतारा है।
Gemini AI के अपग्रेडेड वर्जन के साथ ही Google ने Google Gemini Live भी लॉन्च किया है। Google का यह Gemini Live टूल यूजर्स के काफी काम आने वाला है। इस Gemini Live टूल की सबसे बड़ी खास बात यह है कि यह इंसानों की तरह ही यूजर्स से इंटरैक्ट कर सकता है। इस टूल की मदद से आप अपने कई काम निपटा पाएंगे।
फिलहाल इन स्मार्टफोन में मिल रहा सपोर्ट
फिलहाल Google ने Pixel स्मार्टफोन में इस टूल का एक्सेस दिया है। बाद में इसे धीरे-धीरे दूसरे स्मार्टफोन में भी रोलआउट किया जा सकता है। Google Gemini Live टूल में आप अपनी मनपसंद आवाज सुन पाएंगे। इसमें कंपनी ने 10 अलग-अलग आवाजें दी हैं। यह AI टूल इनपुट सपोर्ट के लिए टेक्स्ट, इमेज और आवाज को समझ सकता है।



